अनोखा तीर, रन्हाई कला। जय भोले बाबा युवा समिति रन्हाई कला ने सामुदायिक भवन चौक में भगवान भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा स्थापित कर समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ाया है। इस कार्य में समिति के सदस्य सुधाराम सांगुल्ले, गोविंद लोमारे, अनिल मेहरा, विपिन लोमारे, राज पचोर, विशाल लोमारे, धनराज, सुमित और अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए। उन्होंने मिलकर प्रतिमा स्थापना का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराया और स्थानीय लोगों के बीच उत्साह और श्रद्धा का वातावरण तैयार किया।
437 Views



