अनोखा तीर, सोडलपुर। नवदुर्गा उत्सव समिति मालीपुर में प्रतिदिन माता रानी की पूजा-अर्चना एवं आरती की जा रही है। पंडाल में सुबह से ही भक्तों का आना-जाना बना रहता है, वहीं शाम होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती में शामिल होकर मां दुर्गा की भक्ति में लीन हो जाते हैं। आयोजन में युवाओं की टीम तन, मन और धन से सेवा कार्य में जुटी हुई है। पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव से वे व्यवस्था संभाल रहे हैं ताकि किसी भी भक्त को असुविधा न हो। समिति द्वारा जगह-जगह भक्तों के लिए बैठने की व्यवस्था और प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है। विशेष आकर्षण के रूप में प्रतिदिन कन्याओं द्वारा सुंदर गरबा नृत्य प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। वातावरण माता रानी के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज रहा है। पूरे क्षेत्र में मालीपुर का यह दुर्गा उत्सव चर्चा का विषय बना हुआ है और श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बन गया है।
Views Today: 6
Total Views: 506

