स्वच्छता पखवाड़े पर किया श्रमदान

अनोखा तीर, करताना। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत करताना ग्राम पंचायत में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और शासकीय कर्मचारियों ने ग्राम पंचायत भवन परिसर में एक घंटे का श्रमदान कर साफ-सफाई की। ग्राम की नालियों की सफाई करवा कर निकले कचरे को ट्रॉली से ग्राम से बाहर उचित स्थान पर एकत्रित कर उसका निपटान किया गया। सचिव द्वारका प्रसाद वर्मा ने ग्रामीणों से अपील की कि ग्राम पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सभी सहयोग करें। गीला और सूखा कचरा अलग-अलग हरे और नीले रंग की डस्टबिन में रखा जाए तथा प्रतिदिन कम से कम एक घंटा स्वच्छता हेतु श्रमदान किया जाए। ग्राम पंचायत करताना को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर मनु मंगल सिंह कलम, जनपद सदस्य सुंदरलाल पिपलोदे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

408 Views

Leave a Reply