आलमपुर की शाला में शैक्षिक संवाद, शिक्षकों का हुआ सम्मान

अनोखा तीर, सोडलपुर। समीपवर्ती ग्राम आलमपुर की एकीकृत माध्यमिक शाला में शैक्षिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 3 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर रामशंकर मालवीय, ओम प्रकाश राठौर और बालकृष्ण सांखला ने शैक्षिक गुणवत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही जनशिक्षा केंद्र से आए सभी शिक्षकों का सम्मान आलमपुर शाला परिवार की ओर से किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र उपाध्याय टिमरनी, अमित गौर रहटगांव, रामकृष्ण गौर, राजेश गुर्जर, शिवनारायण गुर्जर, राजेंद्र सोनी, जयनारायण गौर, अतुल गुर्जर, कन्हैया मांगुल्ले तथा शाला परिवार से रजनी मेहरा, उमा वर्मा, की दुुआ, संगीता मौर्य, पूनम तिवारी और गीता किरार उपस्थित रहे।

368 Views

Leave a Reply