अनोखा तीर, हरदा। कृषि विज्ञान केंद्र हरदा द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अन्तर्गत 25 से 29 सितंबर तक पांच दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण अंतर्गत चतुर्थ दिवस रविवार को कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. आर. सी. जाटव ने बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत के बारे मैं विस्तार से प्रयोग कर समझाया। प्रशिक्षण में पादप विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ. ओमप्रकाश भारती ने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती में रोग तथा कीट प्रबंधन हेतु नीम अस्त्र, अग्नि अस्त्र, दष्परिणी अर्क, ब्रह्मास्त्र आदि का प्रयोग के संबंध में जानकारी दी। केंद्र की वैज्ञानिक सुश्री जागृति बोरकर ने प्रगतिशील किसान जयनारायण राय ग्राम नयापुरा के जैविक प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया। प्रशिक्षण में केंद्र के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार बंकोलिया, सुश्री पुष्पा झारिया एवं प्रमोद प्रसाद परवार की भी तकनीकी जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही।
Views Today: 2
Total Views: 334

