पिछले 24 घंटों में जिले में 71.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

अनोखा तीर, हरदा। जिले में गत चौबीस घंटों में 71.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 73.6 मि.मी., टिमरनी में 65.4 मि.मी., खिरकिया में 104.8 मि.मी., सिराली में 56.4 मि.मी. तथा रहटगांव में 57.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 1181.8 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 1063.6 मि.मी., टिमरनी में 1313.5 मि.मी., खिरकिया में 1262.6 मि.मी., सिराली में 1207.4 तथा रहटगांव में 1062 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 28 सितम्बर तक 1038 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।

286 Views

Leave a Reply