कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक 29 सितम्बर को

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी संजय दत्त हरदा जिला समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने बताया कि इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक 29 सितम्बर, सोमवार को होटल तिलक में आयोजित होगी, जिसमें समन्वय समिति के सदस्य शामिल होंगे।

356 Views

Leave a Reply