अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कमल कुंज, हरदा में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत छात्र-छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर, गांधी जयंती तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की संयोजक बिन्दु गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 79 छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग आयु वर्ग में भाग लिया। बच्चों ने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी जागरण और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विषय पर अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक चित्र बनाए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने बच्चों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर है और प्रधानमंत्री मोदी का 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प केवल आत्मनिर्भर भारत के रास्ते संभव है। उन्होंने कहा कि दैनिक उपयोग की वस्तुओं में देश में बनी सामग्री का उपयोग कर हम भारत को स्वावलम्बी बना सकते हैं। जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा ने लोकल फॉर वोकल की परिकल्पना को लेकर आग्रह किया कि आने वाले त्यौहारों में छोटे व्यवसायियों से स्वनिर्मित वस्तुओं का उपयोग किया जाए, जिससे देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत हो सके। कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक देवी सिंह सांखला, महामंत्री राजेश गोदारा, बसंत राजपूत, भारती कमेड़िया, राजू कमेड़िया, दीपक नेमा, मंडल अध्यक्ष नितेश बादर, अनिता अग्रवाल हरदा, योगमाया शर्मा, पूजा शर्मा, प्रीति गहलोत, अनिता अग्रवाल सिराली, लोकेष राव मराठा, विनोद गुर्जर, सौरभ तिवारी, धर्मेन्द्र पाल सहित सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।




