अनोखा तीर, हरदा। शहर के एक होटल में वेयरहाउस एसोसिएशन हरदा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वेयरहाउस एसोसिएशन हरदा के जिला अध्यक्ष आनंद जी गुप्ता ने की। बैठक में सर्व समिति के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिला और तहसील स्तर के कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई और जिला एसोसिएशन का विस्तार भी किया गया। नए पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर हेमन्त शर्मा, सचिव संजय खंडेलवाल, सह सचिव अजय विश्नोई, कोषाध्यक्ष निमिष सिहल, संरक्षक के रूप में नरेन्द्र राठी, राजू माहेश्वरी और राजेश गोदारा शामिल हैं। तहसील प्रमुख के रूप में रणजीत बिश्नोई, गुरदीप सलूजा और तने गोयल को जिम्मेदारी दी गई। मीडियाप्रभारी की जिम्मेदारी मोहन राजपूत को सौंपी गई। बैठक में तीन वर्षों से वेयरहाउस भुगतान न होने से उत्पन्न परेशानियों समेत अन्य अहम मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
हरदा में वेयरहाउस एसोसिएशन की बैठक संपन्न

109 Views


