अनोखा तीर, मसनगांव। ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्रि का त्योहार श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस नौ दिवसीय पर्व के दौरान माता की आराधना के साथ कहीं गरबा का आयोजन हो रहा है तो कहीं कन्या भोज का कार्यक्रम चल रहा है। ग्राम में दो स्थानों पर देवी जी की प्रतिमा विराजमान है, वहीं स्थानीय राधा-कृष्ण मंदिर में भी देवी मंदिर को आकर्षक रूप से सजाकर माता की पूजन और आरती की जा रही है। दो दिनों से हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालु सुबह-शाम आरती और भजनों में बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। ग्राम के साथ ही करीबी ग्राम सालाबेड़ी, कामताड़ा में भी देवी आराधना का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। दोनों ही स्थानों पर देवी जी की प्रतिमा स्थापित की गई है, जहां सुबह-शाम आरती में श्रद्धालु शामिल होते हैं और रात्रि में महिलाओं द्वारा गरबा किया जाता है।
अंचल में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है। कई घरों में भी जवारे बोकर माता की आराधना की जा रही है। दिन में भजन और कीर्तन, और रात्रि में विशेष आरती के माध्यम से नव दिवसीय नवरात्रि का पर्व बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। सुभाष चौक पर भी माता की सुंदर प्रतिमा विराजित है, जहां श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ ने उत्सव की भव्यता को और बढ़ा दिया है।
Views Today: 2
Total Views: 194

