अनोखा तीर, हरदा। शहर के शिवांश शर्मा ने सीडीएस (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज) परीक्षा उत्तीर्ण कर लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। वे लोक निर्माण विभाग में कार्यरत सब इंजीनियर राम नरेश शर्मा के बेटे हैं। रामनरेश शर्मा मूल रूप से भिंड जिले के निवासी हैं और 2022 से हरदा में पदस्थ हैं। शिवांश की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल, भोपाल में हुई थी। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीई की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने दो बार एनडीए की परीक्षा भी दी थी, लेकिन कम उम्र के कारण उनका चयन नहीं हो पाया। इसके बाद शिवांश ने सीडीएस परीक्षा की तैयारी की और अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। शुक्रवार को शिवांश ने दिल्ली में अपना मेडिकल टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है। उन्हें अगले सप्ताह तक सेना में ज्वाइनिंग मिलने की उम्मीद है।
शिवांश शर्मा का सुयश, सेना में बने लेफ्टिनेंट

368 Views



