अनोखा तीर, हरदा। हरदा में श्री बजरंग बाबा दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में आज रात 8 बजे मिडिल ग्राउंड पर खाटू श्याम के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान बाबा श्याम का दरबार सजा रहेगा और इत्र की वर्षा की जाएगी। समिति ने श्रद्धालुओं से भजन संध्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है। महिलाओं के लिए सिद्ध वीर हनुमान मंदिर वाले गेट से अलग प्रवेश की विशेष व्यवस्था की गई है।
538 Views




