नवरात्र पर फुटकर व्यापारी संघ ने छात्रों को बांटी पाठ्य सामग्री

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सिराली। नवरात्रि के अवसर पर फुटकर व्यापारी संघ ने भेरू चौकी स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को पाठ्य सामग्री, पेन, कॉपी और फल वितरित किए। इस पहल से छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष शैख असलम, उपाध्यक्ष बंडु नामदेव, शिवम सोनी, सदस्य गुड्डा मालाकार, सोमेश मालाकार, मनीष मालाकार, रामकृष्ण चौरे, महेश और अरुण सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बच्चों को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ा धन है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि डिप्टी कलेक्टर बनीं शिवानी उइके की तरह मेहनत और लगन से कोई भी ऊँचाइयों को छू सकता है। संघ की इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है।

Views Today: 2

Total Views: 346

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!