– 55 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे,12 ने जमा कराई राशि
अनोखा तीर, सिराली। विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत सिराली शहर में विद्युत विभाग द्वारा विद्युत की बकाया राशि पर लाइन काटने की कार्रवाई की गई। जिसमें लगभग 55 उपभोगताओं पर लगभग 7. 5 लाख रुपए बकाया राशि पर कार्रवाई की गई। 12 उपभोक्ताओं द्वारा मौके पर 1 लाख 10 हजार रुपए जमा किए गए, बाकी अन्य उपभोक्ताओं की लाइन विच्छेदित की गई, विभाग द्वारा सभी को सूचित किया गया कि सभी बकायेदार समय सीमा में राशि जमा कराएं, जिससे अतिभार राशि एवं लाइन विच्छेदन की कार्रवाई से बचा जा सके।
346 Views




