स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविरों का हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत गुरूवार को जिले के ग्राम झाडपा, बिछौलामाल, मगरधा, कासरनी, डोंग, बम्हनगांव, छिदगांवमेल, नीमगांव, चारखेडा, टेमांगांव, खेडा, भटपुरा, रहटाखुर्द सहित 67 गांवों में स्वास्थ शिविर आयोजित किए गए। शिविर में स्वास्थ विभाग के दल ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया। शिविर में आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी निर्माण, असंचारी रोगों की स्क्रीनिंग, एनीमिया एवं सिकल सेल रोगों तथा क्षय रोग सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि इन शिविरों में 6930 नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान 440 महिलाओं का ए.एन.सी. चेकअप, 4703 लोगों की हिमोग्लोबिन, 3291 लोगों की हायपरटेंशन व शुगर  3301 लोगो की डायबीटिस व 167 लोगों की टीबी की जांच की गई तथा 607 बच्चों का टीकाकरण किया गया। शिविर में 191 आयुष्मान कार्ड बनाये गये। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 03 लोगों ने रक्तदान किया।

Views Today: 2

Total Views: 336

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!