जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिला स्तरीय टेबल टेनिस पुरुष प्रतियोगिता सत्र 2025-26 में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस हरदा के विद्यार्थियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन के खेल कैलेंडर के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय डोलरिया में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला शासकीय नर्मदा महाविद्यालय, नर्मदापुरम और प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, हरदा के बीच खेला गया। इस मुकाबले में हरदा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले और प्रशासनिक अधिकारी बी. के. बिछौतिया ने टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। क्रीड़ा अधिकारी राहुल सराठे ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

Views Today: 2

Total Views: 166

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!