कैलाश विजयवर्गीय का फूंका पुतला

-लोकसभा में टिप्पणी पर कांग्रेस का तीखा विरोध
अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने बताया कि कैलाश विजयवर्गीय ने कल लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बारे में जो अशोभनीय टिप्पणी की, वह घोर निंदनीय है। इससे भाजपा नेताओं के संस्कार का पता चलता है। महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा को नैतिकता के आधार पर कैलाश विजयवर्गीय से तत्काल इस्तीफा लेना चाहिए। पुतला दहन के मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर रामकिशोर दोगने, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश यादव, जिला प्रवक्ता आदित्य गार्गव, हरदा ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, अमर रोचलानी, विजय सुरमा, रमेश सोनकर, सोनतलाई ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र बिश्नोई, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, सहीद खान, इकबाल अहमद, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भूपेश बाबल, इकबाल खान, यातिन खलीफा, असलम लाला, फूलचंद कहार, सुनील गीते, सुंदरलाल, योगानंद राजपूत, मिंटू पटेल, उड़ा गगन अग्रवाल, मुजाहिद अली, श्यामलाल, गंगलाल, अजीम खान, राकेश बेनीवाल, सिद्धार्थ पटेल, हरिओम पवार, अनिल बिश्नोई, भजन बेनीवाल, प्रेरक सारण और सतीश भादू उपस्थित रहे।

148 Views

Leave a Reply