देवी पांडालों में लव जिहाद पर किया जा रहा जागरुक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-बजरंग दल ने चलाया लव जिहाद के खिलाफ जनजागरण अभियान
अनोखा तीर, टिमरनी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल टिमरनी, जिला हरदा मध्यप्रांत के कार्यकर्ताओं ने नवरात्रि पर्व पर लव-जिहाद जैसी घटनाओं से हिंदू बहनों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विशेष जनजागरण अभियान चलाया। प्रखंड संयोजक विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि में विराजमान देवी पंडालों के बाहर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बहनों को जागरूक करने का आव्हान किया। इस दौरान प्रत्येक पंडाल के बाहर बैनर लगाए गए जिन पर लिखा था बहन तुम दुर्गा बनो, तुम काली बनो, चाहे तो तुम झांसी की रानी बनो, मगर बहन लव जिहाद की शिकार मत बनो। उन्होंने कहा कि यदि कोई बहन पीड़ित है तो तुरंत संगठन से संपर्क करे। कार्यकर्ता हर मोहल्ले में उपलब्ध हैं और सहायता के लिए तैयार रहेंगे। यह अभियान दो दिवसीय रहेगा। देवी पंडालों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस मुहिम का करतल ध्वनि से स्वागत किया। नगर में इस पहल को चर्चा का विषय बताया जा रहा है, क्योंकि इससे पहले इस तरह का जागरूकता अभियान यहां नहीं हुआ था।
विकास शर्मा ने कहा कि बजरंग दल नगर में धार्मिक, सामाजिक और गौ-रक्षा जैसे कार्यों में हमेशा सक्रिय रहता है। इस अवसर पर जिला सह संयोजक भवानी राजपूत, नगर अध्यक्ष सतीश ओंकार, संदीप गुर्जर, वरुण मिश्रा, मोहित चौहान, कान्हा पटेल, दुर्गेश राजपूत, सौरभ गुर्जर, उदित भिलाला, पारस यादव, हिमांशु वैष्णव, प्रदीप केथवास, सागर कौशल, प्रशांत शर्मा, निहाल मिश्रा, हर्ष विश्वकर्मा, ऋषि गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 160

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!