अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन 6 अक्टूबर को

अनोखा तीर, हरदा। कमल सांस्कृतिक मंच द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्व मंत्री कमल पटेल के जन्मदिन के अवसर पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन 6 अक्टूबर सोमवार को रात्रि 9 बजे मिडिल स्कूल ग्राउंड हरदा में किया जाएगा। कमल सांस्कृतिक मंच के संयोजक देवीसिंह सांखला ने बताया कि वर्ष 2005 से कमल पटेल के जन्मदिन के अवसर पर यह कवि सम्मेलन आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष यह कवि सम्मेलन अपने 20वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सांखला ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में देश के सुप्रसिद्ध कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। आमंत्रित कवियों में हास्य के बेताज बादशाह जानी बैरागी, देश के सुप्रसिद्ध संचालक शशिकांत यादव, जानी-मानी श्रृंगार रस की कवयत्री डॉ. भुवन मोहिनी, हास्य के जादूगर दिनेश देशी घी, वीर रस के ओजस्वी कवि अपूर्व विक्रम शाह, श्रृंगार रस की कवयत्री निधि गुप्ता और हास्य रस के कवि धीरज शर्मा शामिल हैं। सांखला ने सभी से निवेदन किया है कि वे इस कवि सम्मेलन में पधारकर अपने लाड़ले नेता पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल को आशीर्वाद प्रदान करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

228 Views

Leave a Reply