नि:शुल्क मोतियाबिंद एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित

अनोखा तीर, रहटगांव। नगर के एन.एस. पब्लिक स्कूल में गुरुवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शंकरा आई सेंटर इंदौर के सानिध्य में जिला प्रशासन और जिला अंधत्व निवारण समिति के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक 90 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 11 मरीजों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु इंदौर भेजा गया। ऑपरेशन शंकरा आई सेंटर, स्कीम नंबर 74 सी, सेक्टर बी, विजयनगर, इंदौर में किया जाएगा। यहां चयनित मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन के साथ दवाइयां, काला चश्मा, भोजन और परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।  शिविर के दौरान नगर के अमित गौर, विजय गौर, बबलू मीणा सहित अन्य ल

665 Views

Leave a Reply