नजरपुरा-झाड़बीड़ा मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, आवाजाही प्रभावित

अनोखा तीर, रहटगांव। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नजरपुरा से झाड़बीडा तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिनवानी रोड का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए गिट्टी, रेत और सीमेंट से भरे बड़े डंपर इसी मार्ग से गुजर रहे हैं। लगातार भारी वाहनों की आवाजाही के चलते सड़क टूटकर गड्ढों में बदल गई है। इस कारण एंबुलेंस और चारपहिया वाहन निकालना बेहद मुश्किल हो गया है, जिससे कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि ठेकेदार से समन्वय कर जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

376 Views

Leave a Reply