अनोखा तीर, सोडलपुर। सोडलपुर ग्राम के वार्ड नंबर 10 स्थित कुयली वाली माता मंदिर इन दिनों शारदीय नवरात्रि उत्सव का केंद्र बना हुआ है। मंदिर परिसर में वर्षों पुरानी खंडित प्रतिमाएं रखी हुई हैं, जो भक्तों की आस्था का प्रतीक बनी हुई हैं। नवरात्रि के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह जल चढ़ाने पहुंच रहे हैं। इस वर्ष वार्डवासियों ने विशेष रूप से भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा भी मंदिर पर स्थापित की है। प्रतिदिन सुबह-शाम पूजन, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन हो रहा है। वहीं, रात्रि में महिलाओं द्वारा गरबा नृत्य का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है, जिससे मंदिर प्रांगण में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण बना हुआ है।
Views Today: 2
Total Views: 572

