प्राकृतिक खेती के संबंध में पांच दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण का प्रारम्भ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। विज्ञान केंद्र हरदा द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन कार्यक्रम के तहत 25 से 29 सितंबर तक कृषि पांच दिवसीय कृषि सखी एवं सीआरपी प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र हरदा एवं परियोजना संचालक आत्मा- किसान कल्याण एवं कृषि विभाग के सहयोग से चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष ललित पटेल, विशिष्ट अतिथि उप संचालक  जे.एल. कास्दे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री पटेल ने प्राकृतिक खेती के महत्व और कृषि सखियों के लिए इसके योगदान की महत्ता को बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में उप संचालक जेएल कास्दे ने प्राकृतिक खेती के महत्व को समझते हुए कृषि सखियों का उत्सववर्धन किया एवं प्राकृतिक खेती पर प्रकाश डाला। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक  डॉ. आर.सी. जाटव ने कार्यक्रम की रूपरेखा का परिदृश्य बताया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओमप्रकाश भारती ने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती में रोग तथा कीट प्रबंधन के तथ्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम में डॉ. मुकेश बांकोलिया द्वारा पधारे अतिथियों का आभार ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में सहायक संचालक अखिलेश पटेल तथा कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. आर.सी. जाटव, डॉ. ओमप्रकाश भारती और डॉ. मुकेश बांकोलिया तथा कृषि विभाग एवं आत्मा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 368

Leave a Reply

error: Content is protected !!