स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविरों का हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत गुरूवार को जिले के ग्राम मगरधा, छिदगांवमेल, कोलीपुरा टप्पर, नीमियागांव, दीपगांवकला, चारखेडा, कासरनी, बालागांव, कुकरावद सहित 85 गांवों में स्वास्थ शिविर आयोजित किये गये। शिविर में स्वास्थ विभाग के दल ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया। शिविर में आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी निर्माण, असंचारी रोगों की स्क्रीनिंग, एनीमिया एवं सिकल सेल रोगों तथा क्षय रोग सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि इन शिविरों में कुल 5100 नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान 221 महिलाओं का ए.एन.सी. चेकअप, 3219 लोगों की हिमोग्लोबिन, 2124 लोगों की हायपरटेंशन व शुगर 1891 लोगो की डायबीटिस व 227 लोगों की टीबी की जांच की गई तथा 788 बच्चों का टीकाकरण किया गया। शिविर में 198 आयुष्मान कार्ड बनाये गये। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 67 लोगों ने रक्तदान किया।

Views Today: 4

Total Views: 286

Leave a Reply

error: Content is protected !!