प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत की गर्भवती महिलाओं की जांच

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरूवार को जिला अस्पताल एवं सामुदायिक व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्त्री रोग विशेषज्ञ व चिकित्सकों द्वारा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच कर उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी सिंह ने बताया कि कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर जिले के सरकारी अस्पतालों में प्रसव पूर्व देखभाल की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की जाती है। यह स्वास्थ्य जांच हर माह की 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत की जाती है, ताकि मातृ मृत्यु दर में कमी लायी जा सके। डॉ. एच.पी सिंह ने बताया कि इन स्वास्थ्य जांच शिविरों में गर्भवती महिलाओं की काउंसलिंग कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने, पौष्टिक आहार लेने व संस्थागत प्रसव कराने की समझाइश भी दी जाती है। उन्होने बताया कि गुरूवार को जिला चिकित्सालय हरदा में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत 98 गर्भवती महिलाओ जांच की गई। इनमें 76 गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन की जांच, 78 गर्भवती महिलाओं की यूरिन एल्बूमिन की जांच, 22 की शुगर की जॉच, 27 की ब्लड ग्रूप की जांच, 22 की हीपेटाईटिस की जॉच तथा 21 महिलाओं की एचआईव्ही की जॉच की गई। इनमें से 34 गर्भवती महिला हाईरिस्क श्रेणी की पाई गई, जिनका उचित प्रब्रंधन कर उपचार प्रारंभ किया जा रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 280

Leave a Reply

error: Content is protected !!