सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत खेलों बढ़ो जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

अनोखा तीर, हरदा। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भवन में खिलाड़ियों के नवाचार के लिए खेलो बढ़ों जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने बताया कि शास. महात्मा गांधी स्कूल के 100 बालकों स्टेडियम का भ्रमण करवाया गया। इस अवसर पर एसडीओपी अरुणा सिंह, रक्षित उपनिरीक्षक रजनी गुर्जर द्वारा  उपस्थित छात्रों से परिचय किया गया। एसडीओपी सुश्री सिंह ने बताया कि समाज में व्याप्त कुरीतियों नशे की लत, मीडिया का शौक विद्यार्थी जीवन पर बुरा प्रभाव डालती है। छात्र जीवन सबसे सुखद जीवन है और सभी छात्र खेल में रुचि अवश्य रखें। कार्यक्रम में रक्षित उपनिरीक्षक श्रीमती गुर्जर ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन का लक्ष्य के निर्धारण कर पुलिस, आर्मी, सेना में भर्ती होने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए। असफल होने पर भी हिम्मत नहीं हारना चाहिए। खेल हमें हिम्मत से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हेल्थफुल नेस से आए ट्रेनर सुश्री रंजना परुलकर एवं राजेश पटालिया ने छात्रों को मेडिटेशन कर ध्यान मुद्रा का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक सुश्री खान ने बैडमिंटन खेल के नियम एवं खेलने की कला कौशल बताए, जिससे बालकों में खेलने हेतु रुचि बने। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक सलमा खान, व्यायाम शिक्षक तरुण कैथवास, राहुल कुलहारे, लेखापाल मनीष शर्मा उपस्थित थे।

266 Views

Leave a Reply