वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने 26 को खिरकिया में लगेगा शिविर

अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिये भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा 27 सितम्बर तक निकाय स्तर पर परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग, कमलेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 26 सितम्बर को जनपद पंचायत खिरकिया में शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा 27 सितम्बर को नगर परिषद सिराली में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

293 Views

Leave a Reply