अनोखा तीर, हरदा। जिले में गत चौबीस घंटों में 2.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 0 मि.मी., टिमरनी में 8.4 मि.मी., खिरकिया में 0 मि.मी., सिराली में 0 मि.मी. तथा रहटगांव में 3.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 1106.2 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 988.7 मि.मी., टिमरनी में 1248.1 मि.मी., खिरकिया में 1139.9 मि.मी., सिराली में 1151 तथा रहटगांव में 1003.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 25 सितम्बर तक 997.4 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।
335 Views




