पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय स्वामी विवेकानंद पीएम श्री महाविद्यालय हरदा में जनभियान परिषद एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का नवीन सत्र आरंभ करना और छात्रों को स्वदेशी के महत्व एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से अवगत कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत जिला समन्वयक संदीप गौहर, विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा, त्रिलोक शर्मा, शैलेन्द्र रघुवंशी, अरुण मालवीय और राजेश दीक्षित द्वारा दीप प्रज्वलन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। मुख्य वक्ता त्रिलोक शर्मा ने स्वदेशी जागरण मंच की भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि राजेश दीक्षित ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को समझाया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और स्वदेशी विचारधारा ही आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं। इस अवसर पर परामर्श दाता संजय ठाटे, सुरेन्द्र चौहान, दीनबंधु गौर, जया साकल्ले और विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

245 Views

Leave a Reply