राष्ट्रीय सेवा योजना का 56वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 56वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले एवं समस्त स्टाफ द्वारा सरस्वती पूजन और युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुई। मुख्य वक्ता ज्योति तिवारी ने विद्यार्थियों को परेड में शामिल होने के नियम समझाए और अपने राष्ट्रीय सेवा योजना के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उनका राष्ट्रीय सेवा योजना में 20 वर्षों का अनुभव है और 2004 में दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में उन्हें राजपथ पर ऑल इंडिया सीनियर और परेड कमांडर के रूप में चयनित किया गया था। उन्होंने विद्यार्थियों को रासेयों में जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बीके विछोतिया ने स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाया और कार्यक्रम की सराहना की। धर्मेंद्र शाक्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना का परिचय दिया, जबकि रासेयो छात्र इकाई कार्यक्रम अधिकारी राजेश गौर ने इसके महत्व को बताया।  कार्यक्रम का सफल एवं रोमांचक संचालन छात्रा इकाई अधिकारी डॉ. आशा गायकवाड़ के मार्गदर्शन में रेशमा मालवीय और अंकिता गायकवाड ने किया। कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा सोशल मीडिया के इंपैक्ट पर नाटक प्रस्तुत किया गया और गाने पर डांस भी किया गया। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत अष्टम दिवस पर विषय विशेषज्ञ अर्पित बछोतिया, समन्वयक, सर्च एवं रिसर्च डेवलपमेंट, बांस उत्पादक केंद्र छिंदगांव टिमरनी ने लघु एवं कुटीर उद्योग विषय पर बांस से उत्पादित वस्तुओं का प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने और केंद्र का एक्सपोजर विजिट करने के लिए प्रेरित किया, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ बांस उत्पादन और मार्केटिंग में संलग्न होकर आत्मनिर्भर बन सकें। आज के कार्यक्रम का समापन एवं आभार सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र शाक्य एवं डॉ. आशा गायकवाड़ ने व्यक्त किया।

Views Today: 2

Total Views: 246

Leave a Reply

error: Content is protected !!