सिंधी कॉलोनी में भजन संध्या 30 सितंबर को

अनोखा तीर, हरदा। सिंधी समाज नवयुवक समिति की ओर से 30 सितंबर, मंगलवार रात 9.30 बजे सिंधी कॉलोनी में भजन संध्या और मां का जगराता आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर इंदौर के सुप्रसिद्ध गायक मनीष तिवारी और देवास के भजन गायक आकाश अग्रवाल विशेष भजन प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में स्वर्गीय खेमचंद लालवानी, जो मैहर वैष्णव माता के परम भक्त थे और कन्याओं की शादी में मदद करते थे, को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन आयुष लालवानी, जेएमडी हरदा, नितिन लालवानी, मोहती लालवानी, सौरभ लालवानी (मुंबई), हर्ष लालवानी, जादू सेठ और अन्य आयोजक समिति द्वारा किया जा रहा है। इस भजन संध्या और जगराता में भक्तों के लिए आध्यात्मिक अनुभव और माता के प्रति भक्ति का माहौल तैयार होगा।

437 Views

Leave a Reply