हरदा में अभिमन्यु-3 अभियान का शुभारंभ

अनोखा तीर, हरदा। महिला अपराध शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु-3 की शुरुआत पुलिस अधीक्षक शशाक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा के निर्देशन में थाना कोतवाली हरदा द्वारा की गई। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा समाज में पुरुषों और लड़कों में महिला संबंधी अपराध के प्रति संवेदनशीलता और सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है। अभियान के तहत 25/09/2025 को महिला अपराध और महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने तथा लिंगभेद को समाप्त करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एसडीओपी हरदा और थाना प्रभारी निरीक्षक आर.एल. भारती के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें थाना कोतवाली स्टाफ जैसे उनि रिपुदमन सिंह प्रधान आरक्षक, राकेश तुमराम प्रधान आरक्षक, मनीष प्रधान आरक्षक चालक और निलेश तिवारी ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान समाज में महिलाओं की सुरक्षा और लिंग समानता पर चर्चा की गई तथा नागरिकों को इस दिशा में जागरूक करने के प्रयास किए गए।

169 Views

Leave a Reply