महाराणा सेना का 20वां स्थापना दिवस मनाया

अनोखा तीर, हरदा।  महाराणा सेना ने अपने 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। पिछले 20 वर्षों से महाराणा सेना सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्रों में राष्ट्र रक्षा के संकल्प के साथ कार्य करती रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर सभी सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में योगदान देने वाले नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। महाराणा सेना के जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह जादौन ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी महाराणा सेना सामाजिक एवं राष्ट्र रक्षा के संकल्प को अपना ध्येय बनाकर कार्य करती रहेगी। इस उपलक्ष्य में महाराणा सेना द्वारा महाराणा प्रताप चौक पर माल्यार्पण और वृक्षारोपण भी किया गया।

210 Views

Leave a Reply