अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित 29 सितंबर को खिरकिया और बावड़िया दौरे की तैयारियां जारी हैं। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन और पुलिस अधीक्षक शशांक ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर के खेल प्रांगण में हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर जैन ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम की जिम्मेदारियां कई अधिकारियों को सौंपी। बैठक में अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ग्राम बावड़िया में राजेंद्र सिंह राजपूत के निवास पर जाएंगे। वहां वे स्वर्गीय दयाराम राजपूत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। खिरकिया के छीपाबड़ स्थित एक निजी स्कूल में भी उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है।
Views Today: 2
Total Views: 192
