-टिमरनी और हंडिया थाने को नए टीआई, करताना चौकी की जिम्मेदारी भी बदली
अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले में पुलिस विभाग ने व्यापक स्तर पर स्थानांतरण किए हैं। एसपी शशांक ने गुरुवार को कई अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। टिमरनी थाने की कमान मुकेश गौड़ को सौंपी गई है। हंडिया थाने का प्रभार आरपी कवरेती को दिया गया है। करताना चौकी की जिम्मेदारी सिविल लाइन थाने में पदस्थ एसआई प्रकाश सोलंकी को मिली है। वर्तमान करताना चौकी प्रभारी अनिल गुर्जर को रक्षित केंद्र हरदा भेजा गया है। एसएआई संदीप यादव का स्थानांतरण पुलिस लाइन से सिविल लाइन थाना किया गया है। महिला थाने में पदस्थ कार्यवाहक हेड कॉन्स्टेबल शेरसिंह पांसे को रहटगांव थाना भेजा गया है। रक्षित केंद्र के कार्यवाहक हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र युवने को महिला थाने में नई जिम्मेदारी दी गई है। रक्षित केंद्र के आरक्षक प्रदीप मालवीय को सिटी कोतवाली भेजा गया है। विजय कोगे और राजेश मुहारे को सिविल लाइन थाने में पदस्थ किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात कार्यवाहक निरीक्षक सुरेश कुमार कलभोर को एसपी कार्यालय की रीडर शाखा और कंट्रोल रूम का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
हंडिया थाने की कवरेती को फिर मिली कमान

102 Views



