अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी एएस बघेल एवं डीएस चौहान के नेतृत्व में आबकारी विभाग के दल ने बुधवार को मदिरा के अवैध विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण व परिवहन की रोकथाम हेतु छापामार कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी श्री भोजने ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने हरदा क्षेत्र के जलसा ढाबा, राजपूत ढाबा, दरबार ढाबा, बैरागढ़, सरदार मोहल्ला, पीलियाखाल, नयागांव, पोखरनी, नांदरा व टिमरनी में दबिश देकर 24 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 13 पाव देशी शराब एवं 430 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 8 प्रकरण दर्ज किए।
170 Views




