अनोखा तीर, रहटगांव। थाना क्षेत्र में 31 वर्षीय महिला ने सहायक सचिव भूरमल सोलंकी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने 24 सितंबर 2025 को थाने पहुंचकर बताया कि ग्राम पंचायत रहटगांव में सहायक सचिव भूरमल सोलंकी ने 9 सितंबर से 18 सितंबर 2025 तक बुरी नीयत से पीछा कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्र 283/2025 धारा 78, 296, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। थाना प्रभारी मनोज दुबे ने बताया कि मामले की जांच जारी है। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर सहायक सचिव भूरमल सोलंकी ने आरोपों से इंकार किया। उनका कहना है कि संबंधित महिला पंचायत में बीएसए के रूप में मनरेगा का सोशल ऑडिट करती है और ऑडिट के संबंध में शिकायत की गई थी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि महिला को उधार दिए गए रुपए वापस मांगने पर ही यह शिकायत की गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
सहायक सचिव पर महिला ने छेड़छाड़ और धमकी देने का लगाया आरोप

164 Views



