अनोखा तीर, सोडलपुर। सोडलपुर ग्राम के मनयाखेड़ी रोड पर रहने वाले लक्ष्मी नारायण चौहान के 18 वर्षीय पुत्र मिथिलेश ने खेत में बबुल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक बुधवार शाम को घर से भोजन करके निकला था। परिवार ने सोचा कि नवरात्रि के चलते वह गांव में होगा, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं आया। बार-बार कॉल करने पर भी फोन नहीं उठाया। अगली सुबह परिवार ने उसे ढूंढते हुए खेतों तक खोजा, जहां मनयाखेड़ी रोड के गोहे में मक्के के खेत में बबुल के पेड़ पर लटका हुआ युवक मिला। परिवार ने तुरंत 112 को सूचना दी। मौके पर रहटगांव की 112 टीम पहुंची, लेकिन मामला टिमरनी थाना क्षेत्र में होने के कारण टिमरनी थाने को सूचित किया गया। टिमरनी थाना प्रभारी मुकेश गोड ने बीट प्रभारी हेरम पांडे को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस ने पंचनामा तैयार किया और परिवारजनों के बयान दर्ज किए। शव को पीएम के लिए टिमरनी अस्पताल भेजा गया, जहां शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंपा जाएगा।





