पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुई संगोष्ठी  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी बूथों पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की गई और एक पेड़ उनके नाम रोपित किया गया, साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। संगोष्ठी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, सेवा पखवाड़ा संयोजक देवी सिंह सांखला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और महिलाएं उपस्थित रहीं। जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा ने स्वागत भाषण में सेवा पखवाड़ा और आत्मनिर्भर भारत अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत को साकार रूप देने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने का प्रयास करें।  मुख्य अतिथि श्रीमती कृष्णा गौर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर संबोधित करते हुए कहा कि वे बाल्यकाल से ही कुशाग्र बुद्धि के थे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने जीवन की शुरुआत की। जनसंघ के संस्थापक सदस्य और बाद में अध्यक्ष के रूप में उन्होंने देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल स्वदेशी विचारधारा के प्रणेता भी रहे, इसलिए हमें स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग अपने जीवन में अपनाना चाहिए। अंत में सेवा पखवाड़ा के संयोजक देवी सिंह सांखला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Views Today: 2

Total Views: 176

Leave a Reply

error: Content is protected !!