तेज हवा और बारिश से फसलें प्रभावित, कटाई में बाधा

अनोखा तीर, मसनगांव। क्षेत्र में पिछले 20 दिनों से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश का असर कुंवार के महीने में भी दिखाई दे रहा है। मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे तेज़ हवा के साथ हुई बारिश ने मक्का, धान और सोयाबीन की फसलों को नुकसान पहुंचाया और पूरे अंचल में पानी भर दिया। टीन के मकानों पर बारिश की बूँदों की तेज आवाज से घरों में खिड़कियों व छतों पर भी हलचल बनी रही। किसानों का कहना है कि मक्का और धान की फसलें तेज हवा के कारण जमीन पर गिर रही हैं। वहीं सोयाबीन की फसल, जो पहले से पककर खड़ी है, बारिश और अधिक नमी के कारण फली में ही अंकुरित होने लगी है। यदि मौसम इसी तरह बना रहा, तो क्षेत्र की करीब 40 प्रतिशत सोयाबीन की फसल खेतों में ही गलकर नष्ट हो सकती है। इससे किसानों में चिंता की लहर दौड़ गई है। किसान रामनिवास रायखेरे ने बताया कि हर साल कुंवार के महीने में फसल पककर तैयार हो जाती है और कटाई का काम शुरू हो जाता है, लेकिन इस साल लगातार होने वाली बारिश के कारण फसल की कटाई में देरी हो रही है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में कटाई शुरू होनी थी, लेकिन मा

473 Views

Leave a Reply