गुरारखेड़ा के ग्रामीणों ने पंचायत में पहुंचकर बताई विकास कार्यों में देरी और अन्य समस्याएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम पंचायत भवन में बुधवार को ग्राम गुरारखेड़ा की महिलाओं ने विकास कार्यों में देरी और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। पंचायत के अंतर्गत मासिक बैठक चल रही थी, लेकिन सरपंच और उप सरपंच की अनुपस्थिति में बैठक स्थगित हो गई। इसके बावजूद महिलाएं पंचायत सचिव बालाराम गुर्जर से वार्ड नंबर 20 के हालात के बारे में अवगत कराई। सुलोचना बाई ने बताया कि गांव में सड़क और नाली जैसी समस्याएं हैं और कई परिवारों को पीएम आवास अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मकान जल्द से जल्द मिलने चाहिए। इसके अलावा, गांव में बने चबूतरे पर टीन की छत नहीं है और अलग-अलग स्थानों पर सीमेंटेड कुर्सियों की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि ग्रामीण वहां बैठ सकें। इन समस्याओं के साथ अमराबाई, कांताबाई, उमाबाई और छमाबाई बेताल बड़ोदिया ने बताया कि सोडलपुर से गुरारखेड़ा रोड पर मृत पशु सड़क किनारे फेंके जा रहे हैं, जिससे बदबू फैलती है और आने-जाने में कठिनाई होती है। इसके कारण स्कूल जाने वाले बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जानवरों को सड़क किनारे नहीं फेंका जाना चाहिए। इस दौरान सहायक सचिव सुमित चौधरी, पंचायत के मेंबर राजेश पटेल, राजीव साबू, सुनील गहलोत, आदित्य पटेल, अजय सोलंकी, संतोष परिहार, अनिल दादरे, राजा बलाही, सोम गोस्वामी, लालू और अन्य पंचायत कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Views Today: 8

Total Views: 366

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!