नवरात्र उत्सव

-101 फीट लंबी चुनरी लेकर 31 भक्त पैदल हुए रवाना
अनोखा तीर, सोडलपुर। सलकनपुर देवी मंदिर में नवरात्रि उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भक्ति का दृश्य देखने को मिला। सोडलपुर ग्राम और आसपास के क्षेत्रों के भक्त प्रतिदिन अपने-अपने गांवों से पैदल सलकनपुर देवी धाम दर्शन के लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को करीबी ग्राम दूधकचछ के 31 भक्त 101 फीट लंबी चुनरी लेकर पैदल गांव से रवाना हुए। भक्त इस चुनरी को माता रानी को भेंट करने के लिए धाम लेकर पहुंचे। सभी भक्त लगातार माता रानी की जय-जयकार करते रहे। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु नंगे पांव, तन-मन-धन से सेवा में लीन हैं। गांव और आसपास के अन्य श्रद्धालु भी श्रद्धा भाव और ग्रामीण सेवा के माध्यम से इस पर्व में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

456 Views

Leave a Reply