सभी बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का अनिवार्य रूप से फालोअप लें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न
अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सभी बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का अनिवार्य रूप से फालोअप लेने के निर्देश दिये। उन्होने इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर खिरकिया के सीबीएमओ डॉ. शैलेन्द्र ओरिया को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए नो वर्क नो पे के आधार पर 15 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने सभी बीएमओ को निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में समय पर पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध कराई जाए। दस्तक अभियान के तहत चिन्हित सेवियर एनिमिया से पीड़ित बच्चों का प्रबन्धन नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होने एसएनसीयू में भर्ती बच्चों का कम्यूनिटी एवं फेसिलिटी फालोअप लेने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने बैठक में सेवा पखवाड़ा के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया सभी अधिकारी अभियान के तहत सभी आवश्यक एन्ट्री पोर्टल पर दर्ज कराना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने अंधत्व निवारण कार्यक्रम, टीबी, मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर की समीक्षा, एनसीडी सहित अन्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की।

Views Today: 2

Total Views: 410

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!