मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर की चालानी कार्यवाही

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शासन के निर्देशानुसार हरदा जिले के विभिन्न मार्गो पर 22 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक विशेष चेकिंग अभियान आयोजित कर वाहनो को चेक किया जा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी  राकेश अहाके ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान बकाया कर, बिना पंजीयन, अस्पष्ट रूप से पंजीयन क्रमांक अंकित होने, बिना बीमा, बिना पीयूसी, बिना फिटनेस और बिना परमिट के संचालित यात्री बस, स्कूल बस, ऑटो रिक्शा एवं लोडिंग वाहन, डम्पर वाहनो की चेंकिग की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को चेकिंग अभियान के दौरान बसों व अन्य वाहनों को चेक किया गया। कार्यवाही के दौरान 4 यात्री बसों को बगैर परमिट, बिना व्हीएलटीडी, बिना एसएलडी एवं अन्य 10 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने पर नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान कुल 21 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किया गया। इस दौरान वाहन चालको को नियमों का पालन करते हुए वाहन संचालन की हिदायत दी गई।

Views Today: 2

Total Views: 488

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!