रबी फसलों का बीज क्रय करते समय विक्रेता से पक्का बिल अवश्य लें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। रबी वर्ष 2025-26 में जिले के किसानों द्वारा गेहूं, चना, मक्का, सरसों एवं अन्य फसलों की बोनी की जाएगी। उप संचालक जे.एल. कास्दे ने किसान भाईयो से अपील की है कि, रबी फसलों का बीज क्रय करते समय विक्रेता से पक्का बिल अवश्य लें। रबी वर्ष 2025-26 में डीएपी उर्वरक के विकल्प के रूप में एनपीके 20.20.0.13, ट्रिपल सुपर फास्फेट, एनपीके 14.35.14, एनपीके 16.16.16 आदि का उपयोग कर सकते है। किसान भाई उर्वरकों का उपयोग संतुलित मात्रा में करें, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति, भूमि में उपलब्ध पोषक तत्वों की हानि न हो एवं बोई जाने वाली फसलो की वृद्धि के लिए आवश्यकता अनुसार उर्वरको का उपयोग करें। जिले की आवश्यकता अनुसार उर्वरको की उपलब्धता हेतु जिला प्रशासन, वरिष्ठालय के संपर्क में है एवं निरंतर उर्वरकों की आपूर्ति हो रही है।

Views Today: 2

Total Views: 336

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!