सेवा पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा विभाग बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य पदार्थों में फोर्टीफिकेशन तथा मिलेट्स बाजरा, ज्वार, रागी, कुटकी, कोदू जैसे खड़े अनाज की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें अनाज से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया तथा चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट की जांच के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डीसीएम सोनाली सेन, एपीएम मदन मोहन मालवीय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कांबले, केमिस्ट हेमंत कीर के साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 346

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!