अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश में जन भागीदारी, स्वच्छता, सेवा और जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को व्यापक स्वरूप देने तथा नागरिकों में स्वच्छता, सेवा और सामुदायिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय आईटीआई हरदा में बुधवार को ‘विकसित भारतÓ विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पक्ष में सुरेंद्र जाटव ने प्रथम स्थान तथा अनिता धार्मिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा विपक्ष में आयुष आचार्य ने प्रथम तथा रूपेश कावरे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारीगण राजकुमार मर्सकोले, नरेन्द्र बिले एवं केआर नागौरे उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 336

