जिला कार्यक्रम अधिकारी ने महिला सशक्तवाहिनी कक्षा में दिया मार्गदर्शन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित नि:शुल्क सशक्त वाहिनी कक्षा में बुधवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुराग दुबे ने बालिकाओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होने इस दौरान बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षा संबंधी रिजनींग, गणित एवं सामान्य ज्ञान पुस्तकें तथा पेन-कापी स्टेशनरी भी वितरित की। श्री दुबे ने उपस्थित छात्राओं से कहा कि रोज न्युज पेपर करेंट अफेयर पढ़े। उन्होने इस दौरान बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं मे भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया तथा पोषण संबंधी जानकारी दी। श्री दुबे ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। अत: बालिकाएं पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ अपने खानपान अपनी डाइट का भी विशेष ध्यान रखें क्योंकि पुलिस भर्ती जैसी परीक्षा में फिजिकल एक्टिविटीज भी करना होता है। साथ ही रीजनिंग, तर्क शक्ति एवं अन्य प्रकार की जानकारीयां बालिकाओं को दी। इस दौरान बालिकाओं को प्रतिदिन क्लास में उपस्थित रहने की समझाईश दी गई। शाखा प्रभारी शुभम बामने ने बताया कि महिला सशक्तवाहिनी की कक्षा सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन सुबह 8 से 10.30 बजे तक संचालित की जा रही है। साथ ही शनिवार एवं रविवार को फिजिकल की तैयारी भी कराई जाती है। श्री बामने ने बताया महिला सशक्तवाहिनी कक्षाओं में अभी 50 छात्राओं का पंजीयन है। कक्षा में प्रवेश की इच्छुक बालिकाएं नवीन प्रवेश हेतु कार्यालयीन समय प्रात: 10 से शाम 6 बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय में संचालित कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा खण्डवा बायपास रोड़ स्थित कार्यालय महिला एवं बाल विकास हरदा अपना आवेदन जमा कर सकती हैं।

Views Today: 2

Total Views: 232

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!