अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई जाएगी। प्रात: 8 बजे सभी मतदान केंद्रों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों पर चर्चा की जाएगी। नगर पालिका उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर सुबह 10.30 बजे माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात 11 बजे भाजपा कार्यालय कमल कुंज हरदा में उनके व्यक्तित्व और विचारधारा पर संगोष्ठी आयोजित होगी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा गौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कमल पटेल और टिमरनी के पूर्व विधायक संजय शाह मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
स्वच्छता अभियान व संगोष्ठी के साथ मनाई जाएगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती

194 Views



