एलबीएस कॉलेज मेें रासेयो का 56वां स्थापना दिवस मनाया  

अनोखा तीर, हरदा। एलबीएस कॉलेज हरदा में 24 सितम्बर को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का 56वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह दिवस हर वर्ष युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सलोनी जैन ने अपने संबोधन में युवाओं को समाज सेवा में आगे आने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एनएसएस को युवाओं के चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम बताया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने एकल गायन, युगल गायन, नृत्य और भाषण जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महाविद्यालय के उपप्राचार्य संजय भार्गव और पूर्व जिला संगठन मंत्री जगदीश गौर ने एनएसएस के आदर्श वाक्य नॉट मी, बट यू* का महत्व बताते हुए छात्रों को समाज सेवा और नैतिक मूल्यों से जुड़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में हाल ही में 17 सितम्बर को उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन और शतरंज प्रतियोगिता का उल्लेख भी किया गया। एनएसएस इकाई के स्वयंसेवक विशाल इवने, हर्षित नागवे, प्रबुद्ध दुबे और शिवम रावत ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें शिवम रावत द्वितीय स्थान प्राप्त कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए। सभी विजेता स्वयंसेवकों को मुख्य अतिथि सलोनी जैन और स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजीव खरे, क्रीड़ा अधिकारी विनोद यादव, एनएसएस इकाई के सदस्यगण, प्राध्यापक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

210 Views

Leave a Reply